निरीक्षक से डीएसपी बने अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

निरीक्षक से डीएसपी बने अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बने पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने पिछले दिनों निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया था, जिसके बाद उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी होना बाकी थे। गुरुवार को गृह विभाग ने इन सभी अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी कर दिए।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने जिला पुलिस बल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS), विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त), आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), विशेष शाखा (Special Branch), एसटीएफ (STF), महिला सुरक्षा, विशेष सशस्त्र बल (SAF), रक्षित निरीक्षक और फिंगर प्रिंट शाखा में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
गृह विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तबादला नीति के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी नई पदस्थापना के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। संबंधित इकाइयों के प्रमुखों को अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।







