भोपालमध्य प्रदेश

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई पद की शपथ भोपाल, यश भारत

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई पद की शपथ

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने आज पद की शपथ ली। भोपाल स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। न्यायमूर्ति कोगजे की पत्नी भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण के बाद न्यायमूर्ति कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर पहुंचकर मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे। वे कल जबलपुर हाईकोर्ट में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button