रेलवे अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर पूरे किए जाएंगे निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश..

रेलवे अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर पूरे किए जाएंगे निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
भोपाल यशभारत। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में औचक निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर अब निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी इस काम में मदद करेंगे। रेलवे अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्यों को पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में गुणवत्ता सुधार के लिए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई द्वारा कार्ययोजन बनाकर विभाग के तहत प्रदेश में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने सात निरीक्षण दल गठित किए गए थे। मुख्य अभियंताओं के दलों द्वारा विदिशा, पांडुना, ग्वालियर, झाबुआ, शहडोल आगरमालवा एवं सागर जिलों में 34 कार्यों को रेंडम आधार पर निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यों में से 14 कार्य पीडब्ल्यूडी, आठ कार्य पीआईयू, नौ कार्य एमपीआरडीसी, चार कार्य मप्र भवन विकास निगम के शामिल हैं। निरीक्षण दलों की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री सिंह ने विदिशा आरओबी का कार्य पूर्ण लेकिन रेलवे के हिस्से का कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया है कि रेलवे के अधिकारियों के साथ प्रदेश में अन्य स्थानों पर ऐसे आरओबी जो विलंब से चल रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया जाएगा। मंत्री सिंह ने निर्देशित किया है कि विभाग में रेलवे से एक एक सेवानिव्त्त वरिष्ठ अधिकारी को कंसलटेंट के रूप में पीडब्ल्यूडी तथा एमपीआरडीसी द्वारा नियुक्त किया जाए। विदिशा जिले के कंस्ट्रक्शन आफ हाई लेवल ब्रिज संजय सागर डेम सपना नदी पर शमशाबाद पर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट साफ्टवेयर में प्लांट के जिओ टेग फोटोग्राफ्स अपलोड नहीं किए गए। संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी को तत्काल हटाकर अन्यत्र स्थान पर पदस्थ करते हुए कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।







