तीर्थ क्षेत्र की भूमि बचाने लामबन्द हुआ जैन समाज, नारेबाजी के बीच कलेट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, समाज के लोग बोले – कामयाब नहीं होने देंगे जमीन बेचने का षड्यंत्र

कटनी, यशभारत। कैलवारा झुरही स्थित चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र को दान में मिली जमीन वापस लिए जाने के आवेदन को लेकर आज सकल जैन समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित जैन समाज की महिलाओं पुरुषों एवं बुजुर्गों ने कलेक्टर आशीष तिवारी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्ष 1998 में सिंघई कन्हैया लाल ट्रस्ट द्वारा करीब 145 एकड़ जमीन सकल दिगंबर जैन पंचायत को दान दी गई थी। बाकायदा इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी और नामांतरण भी हुआ था लेकिन अब उस क्षेत्र की जमीन की कीमतों में वृद्धि होने के बाद ट्रस्ट के कुछ कर्ताधर्ताओं द्वारा जमीन को वापस किए जाने का एक आवेदन राजस्व विभाग में दिया गया है, जिसकी जानकारी लगने के बाद जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया। आज बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और एक ज्ञापन सौंप कर कहा कि दान में दी गई जमीन को वापस लेना कानून अपराध है और प्रशासन से यह मांग की गई है कि ट्रस्टियों द्वारा दिए गए आवेदन को निरस्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारी महिलाएं बुजुर्ग एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ज्ञापन लेते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी ने ज्ञापन लेकर जैन समाज के प्रमुख लोगों से कहा कि जैन समाज द्वारा लिए गए ज्ञापन की जांच की जाएगी और इसके बाद यथोचित निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यशभारत से बातचीत में डीपीएस के संचालक अनुराग जैन ने कहा कि पूरा समाज एकजुट है और किसी भी सूरत में तीर्थ क्षेत्र की जमीन समाज के हाथ से नहीं जाने देंगे। मगन जैन ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र कटनी ही नहीं पूरे देश की शान है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिगम्बर जैन पंचायत महासभा समिति चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र,अखिल भारतवर्षीय दिग.जैन महिला परिषद्, दिग.जैन सोशल गुुु्रप मैन, जैन मिलन, दिग.जैन सोशल ग्रुप रायल, जिनाज्ञा परिवार, नवयुवक मण्डल, बालिका मण्डल, गुरूभक्त परिवार सहित पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन, चेतनोदय अध्यक्ष अनुराग जैन, सि.प्रेमचंद प्रेमी, विजय कुमार विश्व, रमेश चंद भजनसागर विनय जैन निर्वतमान एस.डी.एम., पंचम जैन, कैलाश सोगानी, मगन जैन, आकेत जैन,अंकुर जैन, पारस जैन, सुकमाल जैन, शैलेन्द जैन-कंजे, मनीष जैन बड्डे, शरद सरावगी, मिट्ठूलाल जैन, प्रमोद जैन-कक्का, सुदीश जन पप्पू ,राजकुमार, शैलू जैन, प्रकाश जैन-पत्रकार,अभिनंदन जैन, पारस जैन, शरत जैन, सतीश जैन,अनिल जैन गढ़ा कोटा, डॉ. संदीप जैन, आशीष जैन, मुकेश जैन, विजय मामा, मन भैया, राजकुमार,राजू जैन, विक्की जैन, ब्रजेश जैन, अमित जैन, अनूप सिंघई, विजय वैद्य, संजीव चंदेरिया, मयक जैन, मनोज जैन-लल्लन, नीलेश जैन,शिम्पी जैन,अंकित जैन के साथ समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।








