देश

कटनी – पन्ना मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो साल का मासूम सुरक्षित, सरफराज आदिवासी की मौत से इलाके में सनसनी

कटनी /शाहनगर, यशभारत l कटनी पन्ना मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक 21 वर्षीय युवक का शव और मोटर साइकिल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सरफराज आदिवासी के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी एक हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि युवक के शरीर से करीब दो साल का एक मासूम बच्चा बंधा हुआ था। राहत की बात यह रही कि बच्चा सुरक्षित मिला और उसे खरोंच तक नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर आशीष तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल युवक की मौत को लेकर सड़क दुर्घटना से जोड़ा जा रहा है घटना किन परिस्थितियों में हुई और मासूम बच्चा उसके शरीर से किस तरह बंधा हुआ था, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।IMG 20261024 WA0984

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button