भोपालमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में आए 121 आवेदन, जिला पंचायत CEO ने सुनीं समस्याएं

जनसुनवाई में आए 121 आवेदन, जिला पंचायत CEO ने सुनीं समस्याएं

भोपाल, यशभारत। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्टरेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान पहुंचे प्रत्येक आवेदक की बात को अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना। जिला पंचायत सीईओ ने सभी नागरिकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र और उचित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीईओ इला तिवारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की ताकीद की। जनसुनवाई में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button