चाकू बेचनें के इंतजार में खडे़ दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, थैला में मिली 5 चाकू जप्त पनागर पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर यशभारत। जिले की पनागर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर दो युवकों से 5 चाकू जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों से गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ करने में लगी हुई है। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन का पनागर थाना में पदस्थ सउनि, रामसनेही पटेल सउनि. संजय मिश्रा, प्र.आर. ब्रम्हदत्त तिवारी, आर. रत्नेश राय, आर. सुजीत मिश्रा द्वारा की गई। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि निखिल केवट उर्फ निक्की पिता रामस्वरूप केवट उम्र 23 वर्ष निवासी- रैपुरा मान्टेश्वरी स्कूल के सामने पनागर एवं अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा निवासी महाराजपुर थाना आधारताल गिरफ्तार कर कब्जे से को तीन धारदार बटनदार चाकू एवं दो खंजर नुमा धारदार चाईना चाकू जप्त किए गए।इलाका भ्रमण के बरझाई तिराहा में क्राईम ब्रांच के सउनि. कैलाश मिश्रा, सउनि, मोहन तिवारी, प्र.आर. सत्यसेन, प्र.आर. मोहन सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह आर. पंकज सिंह, आर.रीतेश शुक्ला, आर. सतेन्द्र क्राईम ब्रॉच के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई है कि आरोपी निखिल केवट उर्फ निक्की नाम का लड़का देवरी बजरंगवार्ड कामधेनू नगर के सामने बरा के चबूतरे में खड़े होकर काफी मात्रा में थैले में चाकू रखे हुए किसी ग्राहक को बेचने के इंतजार में खड़ा है यदि तत्काल दबिश दी जाये तो निखिल केवट को चाकुओं सहित पकड़ा जा सकता है क्राईम ब्रॉच से मिली सूचना के आधार पर मौके पर जाकर दबिश दिया तो एक लड़का सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला लिए दिखायी दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पता निखिल केवट उर्फ निक्की पिता रामस्वरूप केवट निवासी रैपुरा मान्टेश्वरी स्कूल के सामने पनागर का रहने वाला बताया जिसके हाथ में लिए सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला की तलाशी लेने पर थैला के अंदर तीन धारदार बटनदार चाकू एवं दो खंजर नुमा धारदार चाईना चाकू रखे मिला जिससे चाकू रखने के सम्बंध में पूछताछ गयी जो उसने अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा निवासी महाराजपुर थाना आधारताल के द्वारा चाकू देने पर चाकू की बिक्री करने हेतु खड़ा होना बताया आरोपी के कब्जे से मौके से समक्ष गवाहान तीन बटनदार चाकू एवं दो खंजरनुमा चाकू मुताबिक जप्ती की कार्यवाही की व मौके से गिरफ्तार किया ।
आरोपी निखिल केवट एवं अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के द्वारा धारा- 25 आयुध अधिनियम का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।








