जबलपुर

सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंचे अधिकारी, कमरों में लटके मिले ताले

निगम के कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सी पड़ी रहीं खाली

 

 

नगर निगम कार्यालय में चल रहा सरकारी नौकरी करने वालों की मनमानी

यशभारत के कैमरे में कैद हुआ नजारा

जबलपुर,यशभारत। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बुजुर्ग सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लापरवाह रवैये से आज भी परेशान हो रहे हैं। सरकारी ड्यूटी पर आराम से अपने हिसाब से कार्यालय आना, जब मन चाहे छुट्टी ले लेना ये सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के रूटीन में आ गया है। नगर निगम मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों का ये रवैया आज भी सरकारी ड्यूटी करने के समय की धज्ज्यिां उड़ा रहा है। नियमानुसार नगर निगम मुख्यालय में ड्यूटी का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का है लेकिन मंगलवार सुबह 11 बजे तक यहां के अधिकांश विभागों में अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे ही नहीं थे। कई विभागों में ताला लगा हुआ था तो कई विभागों की कुर्सियां खाली पड़ी हुईं थीं। यशभारत के फोटोग्राफर जब मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो ये पूरी अव्यवस्था कैमरे में कैद हो गई और सरकारी ड्यूटी में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पोल खुल गई।

यशभारत की टीम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच गई थी। दस बजे से लेकर 11 बज गए लेकिन निगम के कई विभागों में जिम्मेदार अधिकारी सीट पर पहुंच नहीं पाए थे। एनयूएलएम सिटी मिशन मैनेजर चंदन कुमार प्रजापति, लेखा शाखा, पेंशन शाखा , जन्म-मुत्यु कार्यालय में इक्का-दुक्का कर्मचारी मिले और जिम्मेदारों की सीट खाली पड़ी रही।

अधीक्षण यंत्री के कमरे में लटका मिला ताला
वहीं अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा के कमरे में मंंगलवार सुबह 11 बजे तक ताला लटका हुआ था। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी थी इसके अलावा अन्य विभागों में महिला कर्मचारी द्वारा झाडू लगाई जा रही थी।

निगम कमिश्रर 11 बजकर 5 मिनिट पर पहुंचीं
जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्रर सुबह 11 बजकर 5 मिनिट पर निगम कार्यालय पहुंची।

०००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App