Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंविदेश

सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: मप्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के लिए पारित किया अभिनंदन संकल्प

सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: मप्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के लिए पारित किया अभिनंदन संकल्प

भोपाल, यश भारत।: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से ‘अभिनंदन संकल्प’ पारित किया गया। राज्य सरकार ने प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री के नेतृत्व, दूरदृष्टि और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया। संकल्प में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक की उनकी विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताया गया। मंत्रिमंडल ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न, जन-धन, पीएम आवास, जीएसटी, तीन नई न्याय संहिताओं, डिजिटल क्रांति और 370 के उन्मूलन जैसी राष्ट्रीय उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया।

प्रदेश के संदर्भ में संकल्प में बताया गया कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता का विस्तार हुआ है। कूनो और गांधीसागर में चीता रहवास से चीतों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। साथ ही, भोपाल-इंदौर मेट्रो, धार रेल लाइन, सुगम परिवहन सेवा और जीआईएस-2025 में प्राप्त 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को ‘डबल इंजन’ सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया।इसके अलावा, मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पारित करने, अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में 20% आरक्षण देने तथा 2028 उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को मिशन मोड में पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई गई। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना करते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित मप्र’ के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button