
इंदौर, यश भारत। सांवेर क्षेत्र में बुधवार शाम एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में चार लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी। हादसे में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि बचाव दल द्वारा मलबे को हटाकर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से भी मलबा हटाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।







