मध्य प्रदेशराज्य

17 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी: पिता की समझाइश भी काम न आयी, दो विषयों में पूरक परिणाम देख उठाया आत्मघाती कदम

शहडोल। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग के हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद से, जहां जिले के विभिन्न इलाकों से लगातार एक के बाद एक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों की जानकारी, शुभकामनाएं, बधाई और सफलता के किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, इसी परीक्षा परिणाम का दुखद पहलु भी अब सामने आया है। दरअसल, यह पूरा मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरई का है। जहां निवासरत एक 17 वर्षीय छात्रा ने पूरक आने पर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की जानकारी बाद न केवल परिजन, बल्कि आसपास क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।

 

परिणाम देख सदमे में आ गयी थी टिंकल

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा टिंकल सिंह कंवर पिता भगवत सिंह, 12वीं बोर्ड परीक्षा के दो विषयों पर पूरक आई थी। टिंकल यह सदमा झेल नहीं पाई और वह सदमे में चली गई। जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया है कि, घर से कुछ ही दूर स्थित किसी फल्लू बैगा के कुएं में उसका शव मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई व पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है। हालांकि, मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

 

पिता ने दिया था ढ़ाढ़स

परिजनों ने बताया कि, छात्रा के पिता ने उसके पूरक आने पर उसे ढ़ाढ़स बंधाया और यह समझाया कि, आगे बेहतर होगा, परेशान न हो। लेकिन, टिंकल को पिता की समझाइश का असर न हुआ और उसने मानसिक तनाव में खुदकुशी का रास्ता चुन लिया। बताया गया कि, परिणाम घोषणा बाद वह चुपचाप रही और कुछ ही देर बाद अचानक से घर से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश किया तो काफी देर बाद कुंए में शव देखने मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button