इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नीमच के मनासा में GBS का प्रकोप गंभीर, दो बच्चों की मौत, 15 संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नीमच के मनासा में GBS का प्रकोप गंभीर, दो बच्चों की मौत, 15 संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुलियन-बैरी सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक इस बीमारी से दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6 मरीजों में GBS की पुष्टि हो चुकी है और 9 अन्य संदिग्धों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को मनासा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने वार्ड नंबर 15 में मृतक बच्चे सोनू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मौके पर चल रहे स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण भी किया।

भोपाल और उज्जैन से पहुंची विशेषज्ञों की टीमें लगातार जांच, सैंपल कलेक्शन और मरीजों की निगरानी में जुटी हैं। सीएमएचओ डॉ. आर.के. खाघौत के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मनासा के सभी 15 वार्डों में सतत भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button