देश

चूहों से फैलने वाली संक्रामक बीमारी स्क्रब टाइफस का खतरा बढा : तीन मरीज मिले, एडवाइजरी जारी

गोटेगांव नरसिंहपुर lजिले में चूहों से फैलने वाली संक्रामक बीमारी स्क्रब टाइफस का खतरा बढ़ गया है। हाल के दिनों में तीन ग्रामीण मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की एडवायजरी जारी की है।

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. गुलाब खातरकर के अनुसार, अब तक मिले तीनों मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इनमें एक मरीज साईखेड़ा क्षेत्र के खेत में बने मकान में रह रहा था, जहां चूहों की बीट से संक्रमण फैलने की आशंका है। दूसरा मरीज झामर गांव (तहसील नरसिंहपुर) का है, जो घर के आसपास की घास की सफाई के दौरान संक्रमित हुआ। वहीं तीसरा मामला करेली तहसील में सामने आया है। तीनों मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button