जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Raksha Bandhan 2025 Date: क्या इस बार 2 दिन मनेगी राखी? जानें शुभ मुहूर्त और दूर करें कन्फ्यूजन

Table of Contents

Raksha Bandhan 2025 Date: क्या इस बार 2 दिन मनेगी राखी? जानें शुभ मुहूर्त और दूर करें कन्फ्यूजन

सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने का समापन रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2025 Date) के दिन होता है। इसके अगले दिन से भाद्रपद महीने की शुरुआत होती है। भाद्रपद महीने में जगत के पालनहार भगवान कृष्ण और भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व राखी हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस समय बहनें अपने भाई की तरक्की और उन्नति के लिए जगत के पालनहार भगवान कृष्ण से कामना करती हैं।वहीं, भाई अपनी बहनों को पसंदीदा गिफ्ट देते हैं। इसके अलावा, सुख और दुख में साथ देने का वचन भी देते हैं। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, तिथि और शुभ मुहूर्त के लिए हर साल दुविधा बनी रहती है। खासकर, भद्रा को लेकर विशेष संशय रहता है। आइए, रक्षा बंधन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

1753971898 Untitled 11 copy

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। यह गणना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार है।

भद्रा योग

ज्योतिषियों की मानें तो रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया नहीं पड़ने वाला है। 08 अगस्त को भद्रा का साया है। 08 अगस्त को भद्रा दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 09 अगस्त को देर रात 01 बजकर 52 मिनट तक है। यह गणना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार है। वहीं, 09 अगस्त को दिन में भद्रा का साया नहीं है। 09 अगस्त को भद्रा यानी पंचक देर रात (10 अगस्त) 02 बजकर 11 मिनट से सुबह 05 बजकर 20 मिनट तक है। इसके लिए 09 अगस्त को भद्रा का साया नहीं है।

 

कब है रक्षा बंधन?

सावन पूर्णिमा 08 अगस्त को शुरू होगी। इस दिन पूर्णिमा शुरू होने के साथ भद्रा का योग है, जो देर रात 01 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा। इसके लिए 08 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। वहीं, 09 अगस्त को भद्रा का साया नहीं पड़ने वाला है। इसके लिए 09 अगस्त को रखा बंधन मनाना श्रेष्ठकर होगा।

राखी बांधने का सही समय

सावन पूर्णिमा यानी 09 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 05 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसके लिए 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने के लिए सही समय है। आप स्थानीय पंचाग का भी सहारा ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button