देश

200 रुपए देकर पार्टी की नीतियों से वाकिफ होंगे भाजपा कार्यकर्ता, कल से होटल सत्कार में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, अपेक्षित कार्यकर्ताओं को ही मिलेंगे टिप्स, रात्रि विश्राम भी वहीं

IMG 20260515 WA06851

कटनी, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी कल से दो दिन तक अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। पन्ना मोड़ स्थित सत्कार गार्डन में कल 16 और परसों 17 मई को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग महाअभियान का आयोजन किया गया है, जिसमें समूचे जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए जाएंगे। जिला प्रभारी सुजीत जैन आज से कटनी में रहकर प्रशिक्षण वर्ग से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण वर्ग केवल अपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए रखा गया है। किसी न किसी रूप में जो कार्यकर्ता पदों में हैं पार्टी के सीनियर नेता उन्हें ही प्रशिक्षित करेंगे। बाकी कार्यकर्ताओं को सत्कार गार्डन में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण वर्ग में रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रत्येक अपेक्षित व्यक्ति से 200 रुपए की राशि जिला संगठन द्वारा जमा कराई गई है। इस राशि का उपयोग प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं में होगा, मसलन प्रशिक्षण लेने वाले कार्यकर्ताओं को शाम के भोजन की व्यवस्था रहेगी। पार्टी के निर्देश हैं कि जो कार्यकर्ता प्रशिक्षण का हिस्सा बन रहे हैं उन्हें रात्रि विश्राम भी प्रशिक्षण स्थल पर ही करना है। देखना होगा कि कितने कार्यकर्ता इस निर्देश का पालन करते है। जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर और कुछ अन्य पूर्व पदाधिकारी भी प्रशिक्षण के पात्र होंगे।

जिन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता, उनकी एंट्री ही नहीं

पार्टी में जिन कार्यकर्ताओं को वास्तविक रूप से प्रशिक्षण की आवश्यकता है, उन्हें तो प्रवेश ही नहीं मिल पाएगा, बल्कि जो नेता और कार्यकर्ता सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं उनमें से ही नाम छांट लिए गए है। आवश्यकता तो नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की है।

इसलिए जरूरी है प्रशिक्षण

गौरतलब है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें संगठन एवं सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। भाजपा व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की भावना पर कार्य करने वाला संगठन है। भाजपा कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समय प्रबंधन, समर्पण और वैचारिक स्पष्टता प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित होती है।

IMG 20260515 WA0664

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button