जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

आरटीओ कार्यालय के बाहर बसों की चेकिंग, बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई

रिंकू शर्मा के नेतृत्व में चला अभियान, खबर लिखे जाने तक जारी रही कार्रवाई

जबलपुर, यश भारत। आरटीओ कार्यालय के बाहर गुरुवार को बसों की जांच का अभियान लगातार जारी रहा। आरटीओ रिंकू शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बसों की जांच करते हुए बिना परमिट संचालित पाए गए वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कार्यालय के सामने ही बसों को रोककर उनके दस्तावेज और परमिट की जांच की गई।
WhatsApp Image 2026 09 10 at 19.18.41
कार्रवाई के दौरान कई बसों को जांच के लिए रोका गया। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। बताया गया कि अभियान का उद्देश्य बिना परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित बसों पर अंकुश लगाना है।
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई में शामिल कुछ सहायक कर्मचारी सिविल ड्रेस में भी नजर आए। सूत्रों ने कुछ कर्मचारियों के शराब के नशे में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक आरटीओ कार्यालय के सामने बसों की चेकिंग और चालानी कार्रवाई लगातार जारी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button