जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, सट्टा लिखते 2 पकड़ाए : कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

सिवनी यश भारत:-जिले की कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और सट्टा लिखते 2 लोगो को पकड़ा हैं। जिन पर जुआ और सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं और कुछ सट्टा लिख रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मार्गदर्शन में शहर में अलग-अलग स्थानों पर टीम बनाकर दबिश दी गई जिसमें मंगलीपेठ दादु धर्मशाला के पीछे, बुधवारी बाजार सब्जी मण्डी एवं एलआईवी चौक सिवनी में दबिश दी गई। जिसमें चार जुआ एक्ट में कुल 9 आरोपी एंव 2 सट्टा एक्ट में दो आरोपीयों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिनके पास से 4610 रूपए, सट्टा पट्टी एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
ये हुए गिरफ्तार:-
1.देवदास बर्मन पिता कमल सिंह बर्मन उम्र 33 साल निवासी नरेला ढीमरी मोहल्ला सिवनी,
2.सुनील बर्मन पिता संतोष बर्मन उम्र 22 साल निवासी नरेला ढीमरी मोहल्ला सिवनी
3.सुभान खान पिता समद खान उम्र 38 साल निवासी अशोक वार्ड बुधवारी बाजार बाबू कबाड़ी के बाजू में सिवनी
4.शैलेन्द्र पिता श्याम साहू उम्र 48 साल निवासी अशोक वार्ड सिवनी 5. मकसूद खान पिता महमूद खान उम्र 64 वर्ष निवासी संजय वार्ड सिवनी
6.अजीज खान पिता रसीद खान उम्र 68 वर्ष निवासी हड्डीगोदाम सिवनी
7.राजेन्द्र डहेरिया पिता रामदयाल डहेरिया उम्र 48 वर्ष निवासी दुर्गा नगर बडी पुलिस लाई सिवनी,
8.सुभाष पिता बालकृष्णा बंदेवार उम्र 42 वर्ष निवासी फुलारा सकदी थाना लखनवाडा, 9.पुनाराम पिता विपतलाल वरकडे उम्र 42 वर्ष निवासी डूंडासिवनी
10.जय नामदेव पिता धूपचंद नामदेव उम्र 50 वर्ष निवासी कालीचौक सिवनी
11.गोलेलाल पिता लेखराम रजक उम्र 46 वर्ष निवासी जोरावाडी थाना कान्हीवाडा।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:-
थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक ओ.पी. धौलपुरी, अशोक बघेल, सहायक उप निरीक्षक जयदीप सेंगर, दिनेश रघुवंशी, संतोष बेन, प्रधान आरक्षक तिलकराम धुर्वे, नवीन तिवारी, आरक्षक नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, विक्रम देशमुख, प्रतीक बघेल, सिद्धार्थ दुबे, विसराम धुर्वे, रूपेश हिंगवे, प्रदीप डहेरिया, राजेन्द्र राजपूत, हेमराज बघेले, प्रशांत गजभिये, नीरज कपाले, रत्नेश कुशवाहा, मुकेश चौरिया, रविन्द्र डहेरिया, राजु भलावी, सतीश इनवाती, अजेन्द्र पाल।







