भोपालमध्य प्रदेश

युवा कांग्रेस भोपाल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, घर बैठने का समय खत्म, युवा कांग्रेस  19 सितंबर के छात्रों की गूंज आंदोलन की रणनीति तैयार, भोपाल से हजारों छात्रों के शामिल होने का दावा भोपाल, यश भारत

युवा कांग्रेस भोपाल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, घर बैठने का समय खत्म, युवा कांग्रेस 

19 सितंबर के छात्रों की गूंज आंदोलन की रणनीति तैयार, भोपाल से हजारों छात्रों के शामिल होने का दावा

भोपाल, यश भारत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिवाजी नगर में गुरुवार को जिला युवा कांग्रेस भोपाल शहर के संगठनात्मक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भोपाल शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज महाआयोजन को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। यश लखन घनघोरिया ने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में यह आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि भोपाल जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आंदोलन में शामिल होंगे। भोपाल शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे ने अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों से पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के लिए मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने 19 सितंबर के इंदौर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज करने की बात कही। दुबे ने कहा कि सागर में शराब कांड के विरोध में भी जल्द भोपाल में आंदोलन किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में भोपाल जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष राहुल मंडलोई ने संगठन के पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब घर बैठने का समय नहीं है और संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। मंडलोई ने जल्द ही ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने की जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button