कटनीमध्य प्रदेश

अमानक बीज-उर्वरक पर बड़ा एक्शन

5 पर एफआईआर, 3 लाइसेंस निलंबित और 3 निरस्त, 10 विक्रेताओं के बिक्री पर प्रतिबंध

अमानक बीज-उर्वरक पर बड़ा एक्शन

5 पर एफआईआर,
3 लाइसेंस निलंबित और 3 निरस्त,

10 विक्रेताओं के बिक्री पर प्रतिबंधScreenshot 20260910 223508 Google

Screenshot 20260910 223436 Google IMG 20260910 WA5682

कटनी, यशभारत। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कृषि विभाग ने अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की है। जिले में अब तक 5 विक्रेता संस्थानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं अमानक कृषि आदान मिलने पर 10 विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा 3 लाइसेंस निलंबित और 3 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
कलेक्टर आशीष तिवारी के सख़्त निर्देश और निगरानी में कृषि विभाग की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में कृषि आदान विक्रेता संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच का उद्देश्य बिना वैध लाइसेंस कृषि आदानों के विक्रय, अवैध भंडारण और अमानक बीज-उर्वरक के कारोबार पर रोक लगाना है।

बिना लाइसेंस कारोबार पर एफआईआर

विकासखंड बड़वारा के ग्राम परसेल में विपिन कुमार असाठी के यहां उर्वरक का अवैध भंडारण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। रीठी के ग्राम मुड़ास स्थित पाण्डेय कृषि केन्द्र द्वारा बिना वैध लाइसेंस बीज का व्यापार किए जाने पर कार्रवाई की गई। बहोरीबंद के ग्राम कौड़िया स्थित अग्रहरी कृषि केन्द्र के विरुद्ध अमानक बीज और बिना वैध लाइसेंस व्यापार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं कटनी विकासखंड के ग्राम पहरूआ स्थित चौहान बीज भंडार द्वारा बिना वैध लाइसेंस बीज एवं कीटनाशक का व्यापार किए जाने पर एफआईआर की कार्रवाई हुई।

अमानक बीज मिलने पर लाइसेंस निरस्त

अभियान के दौरान अमानक बीज मिलने पर बड़वारा क्षेत्र के बरही स्थित अंकिता बीज भंडार, मंजा बीज भंडार तथा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के कारीतलाई स्थित विश्वकर्मा कृषि केन्द्र के विक्रय लाइसेंस निरस्त किए गए। बिना लाइसेंस एवं अमानक बीज विक्रय के मामले में बहोरीबंद के कौड़िया स्थित अग्रहरी कृषि केन्द्र तथा अमानक बीज विक्रय पर ढीमरखेड़ा के साहू ट्रेडर्स के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। इसी तरह रीठी क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। अमानक उर्वरक पाए जाने पर सिलोड़ी के हल्दकार कृषि केन्द्र, मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ कटनी तथा बड़वारा विकासखंड की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बरसाड़ी के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कृषि विभाग के अनुसार जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। बीज, उर्वरक या अन्य कृषि आदानों की गुणवत्ता में कमी, बिना वैध लाइसेंस व्यापार, अवैध भंडारण अथवा अन्य अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button