लार्डगंज पुलिस का शिकंजा: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दोपहिया जब्त
मुखबिर सूचना पर कार्रवाई, टीम ने दबोचे आरोपी

लार्डगंज पुलिस का शिकंजा: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दोपहिया जब्त
जबलपुर। शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर लार्डगंज थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 4 एक्सेस और 1 एक्टिवा शामिल हैं।
मुखबिर सूचना पर कार्रवाई, टीम ने दबोचे आरोपी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने विशेष टीम गठित की थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
सूरज यादव (19 वर्ष)
निवासी – खदान वेदी नगर, थाना गढ़ा, जबलपुर
आशुतोष यादव (19 वर्ष)
निवासी – ग्राम सुनवारा, थाना धनौरा, जिला सिवनी
लार्डगंज व शहपुरा क्षेत्र से चुराए वाहन
पूछताछ में आरोपियों ने लार्डगंज एवं शहपुरा क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 5 वाहन जब्त किए हैं, जिनके नंबर एवं चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपेश लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा,सहित आरक्षक शुम्भम पटेल, पंकज सनोडिया, आदर्श दुबे, कुंदन सिंह एवं पुष्पोत्तम मरसकोले की सराहनीय भूमिका रही।
वाहन चोरों पर सख्ती जारी
लार्डगंज पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







