जबलपुरमध्य प्रदेश

मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित

जबलपुर, यशभारत। मध्य प्रदेश के लालपुर में 12 फ रवरी 2021 को किए गए नक्सलियों के एनकाउंटर के मामले में मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । बता दें कि मध्य प्रदेश से वह एकमात्र पुलिस अधीक्षक हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है । भारत सरकार से यह पुरस्कार पुलिस अधीक्षक को 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भोपाल में मिलेगा। उन्होंने यश भारत को बताया कि 12 फरवरी 2021 को लालपुर मोतीनाला थाना क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी ,जिसमें 16-16 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों मैनू और गीता को मार गिराया गया था और उनके पास से एसएलआर रायफल, थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, वायरलैस सेट के साथ भारी मात्रा मेें कारतूस व असलहा मिला था। इसी मामले में मंडला पुलिस अधीक्षक के साथ सब इंस्पेक्टर सुशील पटैल, सब इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह व आरक्षक अतुल शुक्ला को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button