DelhiE-PaperJammuUncategorizedजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रांझी थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे आवेदक की मौत के बाद बवाल अटैक की आशंका 

जबलपुर यशभारत। धोखाधड़ी के एक मामले में आवदेक आज रांझी पुलिस ने बयान आदि दर्ज करने के लिए थाने बुलवाया था इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे आनंन आनन में वह प्यार के लिए रांझी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों और परिचितो को लगी वे अस्पताल से लेकर थाने तक में जमा हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा की खबर लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और दूसरे थानो की पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मृतक को संभावतः अटैक आया होगा और इसी कारण से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सुमेर दुबे बताया जा रहा है। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अब पूरे मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल करने में जुटी है कि सुमर की मौत की मौत किन कारणो से हुई। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि तो की है लेकिन अभी विसतृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button