सेक्स स्कैंडल वायरल होने पर 6 मंत्रियों को छोडऩी पड़ी थी कुर्सी, क्या प्रज्वल रेवन्ना भी देंगे इस्तीफा?

बैंगलुरु,एजेंसी। सियासी भूचाल आ चुका है। कांग्रेस नेता प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक का रण छोड़कर विदेश भाग निकले हैं, जिसके पीछे की वजह एक सेक्स स्कैंडल है। जी हां, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद महिला आयोग की मांग पर कर्नाटक सरकार ने स्ढ्ढञ्ज का गठन कर दिया। मगर अगले ही पल खबर आई कि प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक के किसी नेता का नाम सेक्स स्कैंडल से जुड़ रहा है। इससे पहले भी कई नेताओं को इस कारण इस्तीफा देना पड़ा है। अश्लील वीडियो वायरल होने से लेकर विधानसभा में बैठकर पॉर्न देखने तक कर्नाटक के 6 मंत्री सेक्स स्कैंडल में फंसकर इस्तीफा दे चुके हैं।
जारकीहोली की सेक्स सीडी आई सामने
साल 2021 में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार थी और बी.एस.यदुरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान यदुरप्पा मंत्रीमंडल में मंत्री रहे रमेश जारकीहोली की एक सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
महिला संग वायरल वीडियो
कर्नाटक सरकार के आबकारी मंत्री रहे एच वाई मेती का भी एक अश्लील वीडियो 2016 में वायरल हुआ था, जिसमें वो एक महिला के साथ शारीरिक संबध बनाते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद एच वाई मेती ने त्यागपत्र दे दिया था।
अश्लील तस्वीर देखते हुए स्पॉट
2016 में ही कर्नाटक सरकार के एक मंत्री तनवीर सैत ने टीपू सुल्तान की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें महिलाओं की अर्द नग्न तस्वीरें देखते पकड़ा गया था। ये मामला टीवी चैनल पर आग की तरह फैल गया और तनवीर सैत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा में देखा पॉर्न
2012 में भाजपा के तीन मंत्रियों को कर्नाटक विधानसभा में बैठकर पॉर्न वीडियो देखते पकड़ा गया था। तात्कालीन सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मण सावदी, जे कृष्णा पालमेर और सीसी पाटिल विधासभा सत्र के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप देख रहे थे। मामला वायरल होने के बाद तीनों ने इस्तीफा दे दिया था।
सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया
सुकमा, एजेंसी। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। नक्सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इस दौरान कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी जवानों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके से नक्सली का शव मिलने की खबर भी है।
गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाबपता चला है कि लगातार मुठभेड़ के दौरान अभी भी इलाके में जवान मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर इलाके में नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है।सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आसपास के जंगल में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी,बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।
सुबह लगभग 07:00 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर हथियार सहित एक नक्सली का शव एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। मृत नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है।