देश
ब्रेकिंग : रामरतन पायल हो सकते हैं कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष? शशांक की मजबूत दावेदारी के बीच दो दिन में बदले समीकरण
पेंच फंसने से कटनी विकास प्राधिकरण की घोषणा होल्ड पर, शशांक और अश्विनी गौतम भी लगा रहे जोर


जानकारी के मुताबिक कटनी विकास प्राधिकरण के लिए भोपाल में पिछले तीन दिनों से मेल मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। इस पद के लिए पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव का नाम तीन दिन पहले तक तय माना जा रहा था, लेकिन दो दिन के भीतर इसमें नया इंप्रूवमेंट हो गया। रामरतन पायल ने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलकर अपनी दावेदारी मजबूत की। सूत्र बताते हैं कि उनके पक्ष में मंत्री राकेश सिंह लगे हुए है, जबकि कटनी के एक पावरफुल ग्रुप का भी उन्हें भीतर ही भीतर समर्थन हासिल है। ताजा स्थिति में अब प्राधिकरण के लिए पायल के अलावा शशांक और अश्विनी गौतम की तिकड़ी के बीच ही अध्यक्ष डिसाइड होना है। इस सबके चलते किसी भी समय सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन नियुक्तियों को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है। कई दावेदार संगठन और पार्टी कार्यालय के संपर्क में बने हुए हैं। संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कुछ और निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं तथा सूची जल्द जारी की जा सकती है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा लंबे समय से मध्यप्रदेश की सत्ता में है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से संगठन के भीतर अपेक्षाएं और दावेदारी बढ़ती हैं।








