कटनी

एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी के चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एटीएम के कैश स्लॉट में कृत्रिम प्लेट लगाकर करते थे चोरी

पन्ना, यशभारत। पन्ना जिले के अजयगढ़ में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 23 नवंबर की रात अजयगढ़ के बुद्धू चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम में महेश कुमार यादव 8 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन कियाए ट्रांजेक्शन सफल हुआ और खाते से पैसे भी कट गए लेकिन एटीएम से नकदी बाहर नहीं आई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कैश निकासी स्लॉट में कृत्रिम प्लेट लगा रखी थी, जिसमें रुपये फंस जाते थे। ग्राहक के चले जाने के बाद आरोपी वापस पहुंचकर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के निर्देशन में अजयगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छटवांमील तिराहे के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 हजार रुपये, स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन, प्लास, टेप और कृत्रिम प्लेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ संतोष सिंह यादव, धीरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा, विनय प्रताप सिंह, इंदर सिंह, रोहित मिश्रा, महेंद्र चढ़ार, मनोज पटेल, राजकरण साहू, बृजेन्द्र पायक, शुभम शुक्ला एवं पायलट रवि साहू की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button