कटनी

हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथगर पुलिस ने दबोचा, तीसरे की तलाश

कटनी, यशभारत। रंगनाथगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि 23 नवंबर को फरियादी सुरेश गिरि गोस्वामी पिता हनुमान गोस्वामी निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर रंगनाथ नगर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के निर्देश पर प्रकरण के आरोपी राज चौधरी, अजय उर्फ चंदू चौधरी, योगेश सौंधिया की तलाश की गई। प्रकरण के दो आरोपी अजय उर्फ चंदू चौधरी, योगेश सौंधिया को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी राज चौधरी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, उप निरीक्षक सतीष जाटव, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक महेन्द्र दुबे, अजय तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, पवन पाठक, लालजी यादव रामनरेश शुक्ला, गोविंद पाठक, अर्जुन तिवारी, वीरेन्द्र, सतेन्द्र, रूचिका की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button