कटनी

किसानों ने किया सांघी खदान का घेराव, ओबीसी महासभा ने की क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

कटनी, यशभारत। ओबीसी महासभा ने सांघी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कैमोर खदान में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार नहीं दिए जाने और अवैध खनन को लेकर विगत दिवस जोरदार प्रदर्शन किया। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर बीके पटेल ने बताया कि कंपनी अवैध खनन कर रही है। कंपनी अधिनियम 2013 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के घरों की दीवार पर दरारें आ रही हैं। किसानों की बोरिंग फेल हो रही है एवं क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य नहीं किया जा रहे हैं एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए किसी प्रकार की कोई अस्पताल की सुविधा नहीं है। ओबीसी महासभा की मांग है कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके परिवार से प्रत्येक 5 एकड़ पर एक व्यक्ति को परमानेंट नौकरी दी जाए। किसानों की जमीन का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए। आसपास के किसानों को खेती बाड़ी करने में आवागमन में किसी भी प्रकार के अड़चन न डाली जाए। आंदोलन में सैकड़ो की तादात में किसान माताएं युवा मौजूद रहे। सभी का कहना था कि यदि कंपनी हमें हमारा अधिकार नहीं देती तो उग्र आंदोलन किया जाए। तहसीलदार मनीष शुकला के आशवासन पर आंदोलनकारी वापस हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button