कटनी

10 ट्रेनों में लगेंगे 3 एसी इकॉनॉमी को, जून से यात्रियों को कम किराए में मिलेगा एसी सफर, वेटिंग लिस्ट का दबाव होगा कम

कटनी, यशभारत। यात्रियों की बढ़ती संख्या और किफायती एसी यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। मंडल से संचालित 10 प्रमुख ट्रेनों 5 जोड़ी की कोच संरचना में बदलाव करते हुए पारंपरिक 3-टियर एसी कोच के स्थान पर अब 3एसी इकॉनॉमी कोच लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था जून से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 3 एसी इकॉनॉमी कोच जुडऩे से अधिक यात्रियों को कम किराए में एसी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव भी कम होगा। रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनेगा। भोपाल मंडल की जिन ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जा रही है, उनमें रानी कमलापति रीवा, रीवा रानी कमलापति, रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन, निजामुद्दीन रानी कमलापति, भोपाल सिंगरौली भोपाल चोपन तथा भोपाल धनबाद रूट की ट्रेनें शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को कम किराए में एसी यात्रा का विकल्प मिलेगा तथा कोच संतुलन बेहतर होने से भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
इन तिथियों से लागू होगी व्यवस्था
15 जून : रानी कमलापति रीवा एक्सप्रेस
16 जून : रीवा रानी कमलापति एक्सप्रेस
17 जून : रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
20 जून : निजामुद्दीन रानी कमलापति एवं भोपाल सिंगरौली एक्सप्रेस
21 से 24 जून : चोपन व धनबाद रूट की ट्रेनों में बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button