कटनी

टे्रनों में बढ़ी भीड़, स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे, दानापुर से अहमदाबाद और बेंगलुरू के बीच टे्रनों का संचालन

कटनी, यशभारत। छठ पर्व के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा दानापुर और अहमदाबाद के मध्य एक ट्रिप वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी कटनी मुड़वारा होकर गुजरेगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 03223 दानापुर अहमदाबाद वन वे स्पेशल आज 25 नवंबर बुधवार को दानापुर स्टेशन से रात 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.25 कटनी मुड़वारा स्टेशन आएगी। इस स्पेशल ट्रेन में 5 शयनयान श्रेणी स्लीपर, 13 सामान्य श्रेणी जनरल तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे। रास्ते में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, विदिशा, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, आणंद एवं अहमदाबाद स्टेशनों पर रूकेगी। इसी तरह दानापुर से बेंगलुरु कैंट के बीच गाड़ी संख्या 03241/03242 चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी कटनी जंक्शन होकर गुजरेगी। जानकारी के मुताबिक दानापुर बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस आज 25 नवंबर को दानापुर स्टेशन से रात्रि 20.45 बजे प्रस्थान करए अगल दिन 09.20 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी और जबलपुर, इटारसी होते हुए तीसरे दिन रात्रि 1 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03242 बेंगलुरु कैंट दानापुर एक्सप्रेस 28 नवंबर को बेंगलुरु कैंट स्टेशन से दोपहर 15.00 बजे प्रस्थान कर इटारसी, जबलपुर होते 06.30 बजे कटनी पहुंचेगी। स्पेशल गाड़ी में 6 शयनयान श्रेणी स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी जनरल एवं 2 एसएलआर सहित 20 कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, कृष्णा, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम, हिन्दुपुर एवं यलहंका स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button