कटनी

रीठी में खुलेआम सट्टे का कारोबार, गली-गली मिल रही शराब, बडग़ांव में गांजा की बिक्री

रीठी, यशभारत। रीठी में गली-गली बिक रही शराब की शिकायतों के बाद भी आज तक प्रशासन इसे रोक पाने मे नाकाम है, वहीं इन दिनों क्षेत्र में जमकर सट्टा खिलाये जाने कि चर्चा है। कभी चोरी छिपे चलने वाला सट्टा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि क्षेत्र में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। रीठी, सलैया, बिलहरी, देवगांव, बडग़ांव क्षेत्र में इस खेल के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महिलाएं एवं बच्चे भी दिन.रात अंकों के जाल में उलझे रहते हैं। सट्टा एजेंट जो पट्टी काटते हैं, प्राय: हर गली-मोहल्ले में आसानी से पट्टी काटते नजर आते हैं। खुलेआम पट्टी काटकर एवं मोबाइल के माध्यम से भी इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं जिसकी जानकारी शायद पुलिस को छोडक़र सभी को है। गरीब बेरोजगार युवाओं को मोटे कमीशन का लालच देकर इस अवैध कारोबार में उतारा जा रहा है। आगे चलकर यही युवा अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं। शिकायत होने पर जब पुलिस अभियान चलाती है तो सरगना को छोडक़र अक्सर इन्हीं युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेती है। सट्टा खिलाने वालों की दिलेरी यह दर्शाती है कि उसे कानून का कोई डर भय नहीं रह गया है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सट्टा के अवैध कारोबार ने क्षेत्र में कई घरों को तबाह कर दिया है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस जिस प्रकार आंख बंद किए बैठी है उससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button