कटनीजबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

कटनी से 4.65 करोड़ का चावल गायब, संभाग बेखबर, कटनी से रवाना 32 ट्रकों का एक साल बाद भी पता नहीं, जबलपुर मुख्यालय को भनक तक नहीं

जबलपुर/कटनी, यशभारत। मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के संभागीय मुख्यालय जबलपुर की निगरानी व्यवस्था की बड़ी पोल खुल गई है। संभाग के कटनी जिले से करीब एक साल पहले रवाना किया गया 4 करोड़ 65 लाख रुपये कीमत का 10 हजार 975 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया, लेकिन जबलपुर स्थित संभागीय मुख्यालय के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों के इस कथित गबन को एक साल बीत जाने के बाद भी संभागीय स्तर पर न तो इसकी भनक लगी और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन के बाद कटनी से हरदा, इंदौर और नीमच जिलों के लिए 32 ट्रकों में चावल रवाना किया गया था, लेकिन इन गाड़ियों के गंतव्य तक पहुंचने का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। इस परिवहन का ठेका भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को दिया गया था, जिसके साझेदारों में विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम भी चर्चा में है। तत्कालीन जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी की निगरानी में रवाना हुए इस खाद्यान्न के गायब होने के बावजूद न एफआईआर हुई और न ही जीपीएस व चालान का मिलान कराया गया।

कहां कितना चावल हुआ गायब? (एक नजर में)

हरदा: 14 ट्रक — 4,763 क्विंटल
नीमच: 10 ट्रक — 3,569 क्विंटल
इंदौर: 8 ट्रक — 2,641 क्विंटल
कुल गायब चावल: 32 ट्रक (10,975 क्विंटल)
अनुमानित कीमत: लगभग 4 करोड़ 65 लाख रुपये

 

निगरानी पर उठते गंभीर सवाल

कटनी में कई माह से नियमित जिला प्रबंधक की पदस्थापना नहीं, प्रभार के भरोसे चल रहा काम।
संभागीय मुख्यालय जबलपुर से क्यों नहीं की गई करोड़ों के खाद्यान्न परिवहन की मॉनिटरिंग?
बिना प्राप्ति रसीद (पावती) के परिवहन बिलों का भुगतान हुआ या नहीं, यह भी जांच का विषय।

इनका कहना है

“इस मामले के संबंध में संभागीय कार्यालय को अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। आपके द्वारा यह विषय संज्ञान में लाया गया है। मैं कटनी कार्यालय से दस्तावेज मंगवाकर पूरे मामले की जानकारी लेती हूं और जांच कराई जाएगी।”
क्षेत्रीय प्रबंधक मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, संभागीय मुख्यालय जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button