नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का आज होगा शुभारंभ , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे मौजूद, सुखविंदर सिंह की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी शाम

नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का आज होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे मौजूद, सुखविंदर सिंह की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी शाम
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के खेल जगत के लिए 22 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की गरिमामय उपस्थिति में होगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शुभारंभ समारोह रविवार शाम 6 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह अपनी शानदार गायकी से समां बांधेंगे। उनकी संगीत प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से सुसज्जित इस परिसर के पहले चरण का लोकार्पण भोपाल में खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों और शहरवासियों की मौजूदगी रहेगी। आयोजकों की ओर से नागरिकों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। राजधानी भोपाल के खेल जगत के लिए 22 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की गरिमामय उपस्थिति में होगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शुभारंभ समारोह रविवार शाम 6 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह अपनी शानदार गायकी से समां बांधेंगे। उनकी संगीत प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से सुसज्जित इस परिसर के पहले चरण का लोकार्पण भोपाल में खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों और शहरवासियों की मौजूदगी रहेगी। आयोजकों की ओर से नागरिकों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।






