जहरीला पदार्थ खाने से मां और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जहरीला पदार्थ खाने से मां और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया स्थित लोटस गार्डन के पीछे जहरीला पदार्थ खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराई गई मां रुकसाना बी समेत 12 वर्षीय बेटी रुकैया और 8 वर्षीय बेटे फैजल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अरवलिया के लोटस गार्डन के पीछे हुई इस घटना के बाद तीनों को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान रुकैया, फैजल और मां रुकसाना बी की मौत हो गई। एक साथ मां और दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईंटखेड़ी पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है।







