कटनी
कल कटनी आएगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की भीड़ कम करने रेलवे ने दी सुविधा

कटनी, यशभारत। छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी से एर्नाकुलम के बीच एक ट्रिप वन.वे पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। गाड़ी संख्या 05223 बरौनी-एर्नाकुलम वनवे स्पेशल आज 21 नवंबर को बरौनी से रात्रि 23.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन पश्चिम मध्य रेल के सतना 12.50 बजे, कटनी 14.00 बजे, जबलपुर 15.40 बजे तथा इटारसी 19.50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नागपुर, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनीगुंटा, काटपाडी, सलेम, इरोड, कोयंबटूर एवं पलक्कड़ होते हुए चौथे दिन प्रात: 7 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच रहेंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।







