ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

पकड़ा गया मुन्ना भाई : असली परीक्षार्थी की जगह बैठकर उत्तर पुस्तिका लिख रहा था सॉल्वर

ग्वालियर। ग्वालियर के एक परीक्षा केंद्र पर अजब गजब करनामें करने वाला मुन्ना भाई पकड़ा गया है। डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

 

अंग्रेजी विषय की परीक्षा में असली परीक्षार्थी की जगह बैठकर उत्तर पुस्तिका लिख रहे एक सॉल्वर को वीक्षक ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी रिश्ते में परीक्षार्थी का चाचा बताया जा रहा है, जो भतीजे की जगह परीक्षा दे रहा था।

 

परीक्षा केंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की काल्पीब्रिज कॉलोनी स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।

 

परीक्षा के दौरान मोनू धाकड़ को अंग्रेजी विषय का पेपर देना था। कक्ष क्रमांक-1 में तैनात वीक्षक , परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्रों का मिलान कर रही थीं। इसी दौरान एक परीक्षार्थी के दस्तावेज और फोटो मिसमैच हुए तभी यह पूरा मामला समझ में आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button