मध्य प्रदेशराज्य

महिला सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : खरगूजा और आम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस जांच में जुटी

रीवा । जनपद पंचायत रीवा एवं थाना गोविंदगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक परिचित युवती के साथ खरगूजा और आम खाने के बाद सरपंच महिला विद्या साकेत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना बिछिया थाना क्षेत्र के चिरहुला कॉलोनी की बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती द्वारा फलों में जहर मिलाया गया था, जिसके कारण सरपंच की मौत हुई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button