भोपालमध्य प्रदेश

उड़ीसा से सप्लाई हो रहा गांजा : दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार : लाखों का गांजा मोबाइल और वाहन जप्त

रीवा lमऊगंज में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के कुशल नेतृत्व और सूझबूझ भरे निर्णय का बड़ा असर देखने को मिला है। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में मऊगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा, मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।

पुलिस को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मऊगंज के चाक रोड ओवरब्रिज बायपास के पास विनोद गुप्ता उर्फ लल्लू अपने साथियों के साथ उड़ीसा से लाई गई गांजे की खेप मऊगंज निवासी राजेन्द्र गुप्ता को सौंपने वाला है।
सूचना पर मऊगंज पुलिस व साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। वहां से दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें  विनोद उर्फ लल्लू गुप्ता (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 07,मऊगंज,राजेन्द्र उर्फ पंडित गुप्ता (41 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 06, मऊगंज., नेहा बंसल (32 वर्ष), निवासी ग्राम बीद्धी, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली,दीपू बंसल (30 वर्ष), निवासी ग्राम बीद्धी, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली शामिल है
आरोपियों के पास से 20 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 9 हजार रुपये है, 3 मोबाइल फोन (30,000 रुपये मूल्य) और एक दोपहिया वाहन (40,000 रुपये मूल्य) जब्त किया गया।
गिरोह के सदस्य पुलिस को चकमा देने के लिए अपने साथ महिलाओं को शामिल करते थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी की रणनीति, मऊगंज थाना प्रभारी की तत्परता और टीम की सूझबूझ ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मऊगंज में अपराध क्रमांक 355/25 अंतर्गत धारा 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button