जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बंदर के पास मिली तीन सौ पाव शराब   

Three hundred pounds of alcohol found near the monkey

बंदर के पास मिली तीन सौ पाव शराब
जबलपुर यश भारत। शहर में अवैध रूप से बिक रही     अवैध शराब और इस गोरखधंधे में संदीप लोगों पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे ने बताया कि 2 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक उर्फ बंदर चौधरी नाम का युवक रेयान स्कूल के पीछे नाले के पास शांतिनगर में 2 बोरियों में अवैध देशी शराब रखे बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार रक रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक रेयान स्कूल के पीछे नाले के पास शांतिनगर में झाड़ियों के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपक उर्फ बंदर चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी भोलानगर थाना माढ़ोताल बताया जिसके कब्जे मे रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी दीपक उर्फ बंदर चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी भोलानगर थाना माढ़ोताल के विरूद्ध अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 5 अपराध पंजीबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button