कटनी

दो साल में उखड़ी सडक़, जानलेवा हुआ यातायात, युवाओं ने गड्ढों को भरकर आवागमन के लायक बनाया मार्ग

पवई, यशभारत। कटनी-पन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर पवई मुराछ के पास सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण आए दिन छोटे बड़े हादसे हो रहे हंै। नागरिकों का कहना है कि सडक़ निर्माण का ठेका रामाजी कंसट्रक्शन कंपनी को मिला था, लेकिन निर्माण के 1-2 साल के भीतर सडक़ उखड़ गई। खराब गुणवत्ता के कारण मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। मुराछ और राजा बरिया के बीच बड़े-बड़े गड्ढों के कारण तेज रफ्तार वाहन असंतुलित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सडक़ की मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच की मांग की है । प्रशासन की अनदेखी से तंग युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। समस्या के समाधान के लिए युवाओं ने 2 घंटे तक अथक मेहनत कर सडक़ के बड़े गड्ढों को ईंट, गिट्टी और डस्ट डालकर भरने का काम किया। इस कार्य में प्रदीप पटेल मुराछ, वीरेंद्र पटेल, वीरु पटेल, सूरज लोधी, संदीप पटेल, धनंजय पटेल, बद्री पटेल, बबलू सक्सेना, रामकेश नन्ना, अनिल पटेल सहित क्षेत्र के अन्य युवाओं ने बढ़-चढक़र सहयोग किया। युवाओं के इस प्रयास से फिलहाल राहगीरों को कुछ राहत मिलेगी। युवाओं ने कहा कि यह काम प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button