कटनी

टे्रनों में चोरियों का खुलासा किया जीआरपी ने, 10 मोबाइल, सोने के जेवरात सहित 3 लाख 20 हजार का मसरूका बरामद

कटनी, यशभारत। रेल पुलिस ने टे्रनों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की पतासाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 10 मोबाइल फोन एवं सोने के जेवरात सहित लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये का मसरूका बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में पूछताछ की गई, जिससे चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। बताया जाता है कि विगत 11 मई को जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित उर्फ कल्लन निषाद पिता राजकुमार निषाद निवासी खिरहनी कटनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया वीवो कंपनी का मोबाइल, 5 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र लाकेट बरामद किया गया। इसी कार्रवाई में आरोपी महेश कोल पिता रवि कोल निवासी माधवनगर के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। एक अन्य आरोपी रामप्रकाश नामदेव निवासी पन्ना नाका सतना से सैमसंग कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। इसी तरह 7 मई को आरोपी भूपेंद्र द्विवेदी निवासी सिमरिया जिला रीवा के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल, आरोपी हरिशंकर पटेल निवासी झिंझरी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा आरोपी राकेश खरे निवासी खिरहनी फाटक के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। एक अन्य मामले में 8 मई को आरोपी संतोष गुप्ता पिता श्यामलाल गुप्ता निवासी छोटी ओमती बेलवाग के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं आरोपी सुजीत तुरकेन पिता रतनलाल तुरकेन निवासी कटनी के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमत 6 हजार रुपये जब्त किया गया।
महिला भी निकली आरोपी
9 मई को आरोपी कृष्ण कुमार निवासी सिदनपुरी के कब्जे से मोबाइल, आरोपी अरविंद्र कुशवाहा निवासी टिकुरी के कब्जे से पोको कंपनी का मोबाइल, आरोपिया अनीता सौधिंया निवासी भैंसाखाना काली मंदिर के पास सतना से वीवो कंपनी का मोबाइल, आरोपी दशरथ राजपूत निवासी रहली के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल, 10 मई 2026 को आरोपी रिजवान खान निवासी भोपाल के कब्जे से वन प्लस कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। इस तरह रेल पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 20 हजार रुपये का मसरूका बरामद करते हुए आरोपी सुमित उर्फ कल्लन निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जीआरपी एवं आरपीएफ ने चलाया अभियान
जीआरपी एवं आरपीएफ पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, मुसाफिर खाना एवं यात्री ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यात्रियों को एलाउंसमेंट के माध्यम से लगेज में मजबूत ताला लगानेए सामान सुरक्षित रखने एवं किसी अपरिचित व्यक्ति से खाने.पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करने की समझाइश दी गई। आउटर क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button