कटनी

उमरियापान थाने की बड़ी कार्यवाही, अवैध रूप से बोरवेल खनन करते बोरिंग मशीन जब्त, मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लिमनाबाद श्रीमती अकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उमरियापान पुलिस ने अवैध बोरिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक 7 जून को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम टोला निवासी छोटू लोधी अपने घर की बाड़ी में बिना सक्षम अनुमति के बोरवेल खनन करा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु एएसआई कोदूलाल दाहिया ने हमराही स्टाफ व साक्षियों के साथ ग्राम टोला पहुंचकर छोटू लोधी की बाड़ी में दबिश दी। मौके पर एक बोरिंग मशीन क्रमांक केए 01 एमएच 6166 का चालक रामभजन कोल 39 वर्षए निवासी ग्राम मजौली थाना सिहोरा बोरवेल करते मिला। पुलिस द्वारा अनुमति संबंधी कागजात मांगने पर वह मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मशीन एजेंट रामभूषण मिश्रा निवासी ग्राम हरदुआ सिहोरा के कहने पर यह कार्य कर रहा था और उसी ने उसे मजदूरी पर रखा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 जून को 21.30 बजे बोरवेल मशीन को विधिवत जब्त कर कब्जे में लिया। कलेक्टर महोदय के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर उमरियापान थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस एवं धारा 9 मप्र पेय जल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में एएसआई कोदूलाल दाहिया, एएसआई गया प्रसाद मंगोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button