कटनी

ट्रक बुकिंग के नाम पर बैंक खाते से हड़पे 1.26 लाख, मानसरोवर कॉलोनी निवासी महिला से साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी में एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने झांसा देकर महिला के खाते से 1 लाख 26 हजार 300 रुपये पार कर दिए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसरोवर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय हेमलता उरमलिया पति विवेक उरमलिया को ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रक की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनका संपर्क मोबाइल नंबर 8858454161 के धारक से हुआ। आरोपी ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताकर ट्रक बुकिंग की बात तय की। शातिर ठग ने विश्वास में लेने के बाद बुकिंग प्रक्रिया के नाम पर हेमलता के व्हाट्सएप पर एक क्ूयआर कोड स्कैनर भेजा। आरोपी ने कहा कि इस कोड को स्कैन करते ही बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। जैसे ही उसने प्रक्रिया पूरी की, उसके बैंक खाते से किस्तों में 1 लाख 26 हजार 300 रुपये कट गए। ठगी का अहसास होने पर जब महिला ने उक्त नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया। घटना की शिकायत 17 मार्च की रात करीब 9 बजे माधवनगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319 (2) धोखाधड़ी एवं पहचान छिपाकर ठगी के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उक्त मोबाइल नंबर की लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button