कटनीमध्य प्रदेश
विराट दंगल प्रतिस्पर्धा में कई शहरों के पहलवानों ने मारे दांव
नागरिकों ने जमकर उठाया लुफ़्त

कटनी – यशभारत – गंगाराम विद्यार्थी पहलवान की पुण्यस्मृति में घण्टाघर रामलीला मैदान में आज दोपहर शानदार ईनामी दंगल प्रतिस्पर्धा आयोजित किया इस प्रतिस्पर्धा में शहर समेत कई शहरों के पहलवानो ने हिस्सा लिया। विधायक संदीप जायसवाल मुड़वारा ने इस आयोजन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल टेन्ट लाईट एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय सरावगी, राष्ट्रीय अखाड़ा समिति से आकाश जायसवाल पहलवान खलीफ़ा नरेश निषाद उप खलीफ़ा कैलाश तिवारी की मौजूदगी रही।आयोजन समिति द्वारा विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार भेंट किए किए गए। इस दौरान नगर के दंगल प्रेमियों न पहलवानों की कला का कुशल प्रदर्शन देखा और कुश्ती का लुत्फ उठाया।







