भोपालमध्यप्रदेश

विधानसभा में दूसरा दिन: डिजिटल और पेपरलेस कामकाज की ट्रेनिंग, पांच बैचों में बंटे विधायक

विधानसभा में दूसरा दिन: डिजिटल और पेपरलेस कामकाज की ट्रेनिंग, पांच बैचों में बंटे विधायक

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को दूसरा दिन है। विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस सत्र में विधायकों को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के उपयोग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विधायकों को बताया जा रहा है कि कैसे वे नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से अपने विधायी कामकाज, ऑनलाइन प्रश्न प्रस्तुत करने और सदन की संपूर्ण कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप में संचालित कर सकते हैं। इस तकनीकी प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से देने के लिए विधायकों को कुल पांच अलग-अलग बैचों में विभाजित किया गया है, जिससे सभी जनप्रतिनिधि आसानी से डिजिटल व्यवस्थाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button