मध्य प्रदेशराज्य

जिले भर में शान से लहराया तिरंगा : प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात श्री राजपूत ने समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा।

 

इस अवसर पर बैंड द्वारा जन- गण- मन की धुन प्रस्तुत की गई। परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री राजपूत द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल 6 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय, स्काउट गाइड गल्र्स शासकीय एमएलबी कउमावि के छात्र-छात्राओं के विभिन्न दलों के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश गान हुआ। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ तेंदूखेड़ा सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरियां निकाली जगह जगह ध्वजारोहण किये गये। संस्थाओं के प्रधानों द्वारा ध्वजारोहण किये बच्चों के द्वारा स्कूलों में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिन्हें सम्मानित भी किया गया। एन सी सी तथा एन एस एस के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर,स्वतंत्रता सेनानी, तथा शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर माल्यार्पण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button