कटनी

चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया रंगनाथनगर पुलिस ने, अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी का माल बरामद

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर पुलिस ने चोरी की 5 वारदातों का खुलासा किया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह द्वारा कटनी जिले के 5 स्थानो मे सूने घरो एंव दुकानो को निशाना बनाकर लाखो के सोना चांदी के जेवरात एंव घर तथा दुकानो मे रखी नगदी पैसो की चोरी एंव घर मे खडी मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। 19 मार्च को प्रार्थी दीपेन्द्र भाई पटेल पिता स्व उदय चंद्र सिन्हा निवासी 194/1 A गोपाल मंदिर के पास आतिया ताल झांसी(उ.प्र.) हाल दयानंद सरस्वती रेल्वे क्वाटर साउथ स्टेशन कटनी थाना रंगनाथगर कटनी एंव संजय कुमार यादव पिता स्व महेश कुमार यादव निवासी क्वाटर नं. 7/3 टाईप 2 विवेकानंद नगर ने थाने में उपस्थित आकर सूचना दी थी कि हम लोग अपने घर में ताला लगाकर बाहर गये थे। जो घर वापस आने पर हमारे घर का ताला और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था, जिसमें से सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटर सायकल पेशन प्रो नही है। 16 एवं 17 मार्च की दरमयानी रात हम लोगो के घर पर सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटर सायकल पेशन प्रो चोरी हो गई है, जिस पर थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने मामला कायम कर सूचना वरिष्ट अधिकारियो को देकर मामले की जांच में लग गये जो अन्य थानो से जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त घटना दिनांक को थाना माधवनगर में भी चोर गिरोह के द्वारा समदडिया कालोनी माधवनगगर में भी घर के अंदर चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना माधवनगर में अपराध क्र. 240/2026 धारा 331(4),305(ए), 62 बीएनएस का अपराध पंजीबध्द है । जो मामले का गंभीरता को लेते हुये पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह द्वारा अलग अलग स्थानो में टीम गठित कर चोरी गये माल मशरूका की तलाश में लग गये । जो कडी मेहनत के बाद चोर गिरोह को अलग अलग राज्य से पकड़ा गया जो आरोपियो से पूछताछ करने पर चोरो के द्वारा एक साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और पूछताछ दौरान चोर गिरोह से पता चला कि थाना माधवनगर में 10-11/03/2026 की दरमयानी रात में नारायणदास मशाला चक्की मैन बाजार थाना माधवनगर में दो जगह चोरी कर नगद रूपयो की चोरी हुई थी जिस पर थाना माधवनगर में अपराध क्र. 220/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द है । वह इन्ही चोर गिरोह के द्वारा चोरी की गई थी। आरोपियों से 4 जगह चोरी गये माल मशरूका, नगदी रूपये एंव मो.सा.पेशन प्रो को बरामद कर एंव चोरी करने का प्रयास करने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया गया। आरोपियों से सोने चांदी के जेवरात, नगदी, पेशन प्रो मोटर सायकल जब्त की गई है। पुलिस ने लकी उर्फ सोनू शर्मा पिता स्व बाल कृष्ण शर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम चैनपुर हाल मनेन्द्रगढ स्टेशन के पास थाना मनेन्द्रगढ़ छ.गढ़, शिवम उर्फ शिवा मानिकपुरी पिता स्व शंकर मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम केल्हारी थाना केल्हारी छ.गढ़. हाल ग्राम बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनुपपुर (म.प्र.), सोनू साहू पिता भोले साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम गढ़ी थाना कोतमा जिला अनुपपुर को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिक
मामले में थाना प्रभारी रंगनाथनगर अरूणपाल सिंह,उनि रूपेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी एनकेजे, सउनि बहादुर सिंह, सउनि अनिल तिवारी, सउनि सतीश जाटव,प्र.आर. लालजी यादव, प्र.आर. उमारमन बागरी, प्र.आर.असंत सिंह,आरक्षक वीरेन्द्र, सायबर सेल आरक्षक अमित, आरक्षक सतेन्द्र, रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button