कटनी

समस्या देख समाधान की राह तलाशने निकलीं महापौर

पैदल पहुंचीं वार्ड की गलियों में, नागरिकों से जानी दिक्कतें

समस्या देख समाधान की राह तलाशने निकलीं महापौर

पैदल पहुंचीं वार्ड की गलियों में, नागरिकों से जानी दिक्कतें IMG 20260902 WA0068 IMG 20260902 WA0070

जल निकासी और आवागमन पर मौके से दिए कार्रवाई के निर्देश

कटनी, यशभारत। शहर की समस्याओं का समाधान सिर्फ शिकायत मिलने के बाद फाइल आगे बढ़ाने से नहीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने से होगा। इसी सोच के साथ महापौर प्रीति सूरी रामकृष्ण परमहंस वार्ड के निर्मल धाम और मंगल नगर क्षेत्र में पैदल पहुंचीं। अधिकारियों के साथ गलियों में घूमीं, नागरिकों से सीधे बातचीत की और जहां समस्या नजर आई, वहीं संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
क्षेत्र में जल निकासी और आवागमन की परेशानियां सामने आईं। नागरिकों ने अपनी दिक्कतें बताईं तो महापौर ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव है, उनमें देरी न हो। स्थायी समाधान में समय लगने की स्थिति में नागरिकों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

कागजों से निकलकर गलियों तक पहुंचा निगम

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। मौके पर जाकर समस्या की वास्तविक स्थिति देखी जाए और प्राथमिकता तय कर काम कराया जाए। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
मैदानी भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी, संबंधित उपयंत्री सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button