जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव भाजपा के निर्णायक मत पर प्रभात साहू की मोहर

जबलपुर यश भारत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से विजय हासिल की है। भाजपा के पास 8 सदस्य थे और कांग्रेस के पास 9 सदस्य उसके बाद भी राजनीतिक दांवपेच में भाजपा विजई रही। इस पूरी जीत में सबसे प्रमुख बोट रही रानू रामेश्वर साहू की जो 24 घंटे पहले तक कांग्रेस के पाले में थे। लेकिन एका एक समीकरण बदले और वे भाजपा में वापस आ गए इस पूरे गणित में सबसे बड़ी भूमिका प्रभात साहू की रही है। जो निर्णायक आठवां वोट भाजपा के पाले में गया। उसे कांग्रेस के गुट से खींचकर लाने में प्रभात साहू निर्णायक रहे। सूत्रों की माने तो जब कोई तरकीब काम नहीं आ रही थी उस समय मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीधे प्रभात साहू के कंधों पर डाली और उसके बाद उन्होंने सबसे पहले रामेश्वर साहू के परिवार को विश्वास में लिया। उसके बाद उन्होंने रामेश्वर साहू तक पहुंच बनाने के बाद भाजपा के पक्ष में मतदान करने तैयार किया । जिसका फायदा भाजपा को अध्यक्ष के रूप में हुआ है। नगर निगम चुनावों में महापौर पद पर हार के बाद भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हर कीमत पर हासिल करना चाहती थी। ऐसे में प्रभात साहू उनके लिए संकटमोचक के रूप में सामने आए हैं। जिसके बाद शहर की राजनीति के साथ-साथ गांव की राजनीति में भी उनका कद बढ़ गया है।