
उमरिया,यश भारत | जिले के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम मुडगुड़ी निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र द्विवेदी पिता रामनरेश नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र द्विवेदी बचहा से पड़वार की ओर आ रहा था। इसी दौरान भदार नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम के साथ स्थानीय मछुआरों ने भी नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव धोनी एवं गहरे पानी वाले क्षेत्र से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह,प्रधान आरक्षक पवन सागर घटनास्थल पर मौजूदहै पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है






