जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक की मौके पर मौत, देखे वीडियो

जबलपुर,यश भारत

जबलपुर,यश भारत । कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर ब्रिज पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटर सवार युवक असंतुलित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरा। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन महल निवासी प्रमोद दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रमोद पिछले 15-20 वर्षों से करोंदा नाला बायपास स्थित एक शराब दुकान में कार्यरत थे। रात करीब 1 बजे तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो बड़े भाई प्रदीप कुमार दास ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

कुछ देर बाद भतीजे ने दोबारा फोन किया। इस बार राहगीरों या पुलिस ने फोन उठाकर हादसे की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटर अनियंत्रित होने के बाद प्रमोद ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरे। हादसे में स्कूटर के परखच्चे उड़ गए। वाहन का नंबर MP 20 SP 5066 बताया गया है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button